- Hindi News
- प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल में हिसार की बेटियां चैंपियन
प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल में हिसार की बेटियां चैंपियन
भास्कर न्यूज | गुड़गांव/हिसार
ताऊदेवीलाल स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में फाइनल मैच गर्ल्स में हिसार और ब्वाॅयज की भिवानी की टीम चैंपियन बनीं। रविवार को दोनों वर्गों के सेमीफाइनल के बाद फाइनल मैच खेले गए। जिसमें गुड़गांव की ब्वाॅयज टीम सेमीफाइनल में ही भिवानी से हारकर बाहर हो गई।
हरियाणा राज्य सीनियर बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप के तहत गर्ल्स के सेमीफाइनल मुकाबलों में हिसार और जींद के बीच पहला मुकाबला हुआ। इसमें हिसार की टीम 67-60 से विजयी रही, जबकि दूसरा मैच सोनीपत कैथल के बीच हुआ। सोनीपत 36-30 विजयी रहा। फाइनल मुकाबला सोनीपत हिसार की टीम के बीच खेला गया, जिसमें हिसार की टीम 39-32 से विजयी रहकर चैंपियन रही। वहीं ब्वाॅयज वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबले में गुड़गांव भिवानी के बीच खेला गया जिसमें भिवानी ने गुड़गांव 80-68 के अंतर से हराया। वहीं दूसरा मुकाबला हिसार कैथल के बीच हुआ जिसमें हिसार को कैथल ने हराकर फाइनल में जगह बनाई। ब्वाॅयज का फाइनल मुकाबला भिवानी कैथल की टीम के बीच खेला गया। जिसमें भिवानी ने 42-32 के अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप जीती। इस प्रतियोगिता में 21 पुरुष 21 टीमों और 16 महिला टीमों ने हिस्सा लिया।
गुड़गांवके अमित और भगत नेशनल टीम में: बास्केटबॉलएसोसिएशन के जिला सचिव ओमवीर ने बताया कि नेशनल टीम के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें गुड़गांव के 2 खिलाड़ी अमित शेहरावत और भगत यादव शामिल हैं।