- Hindi News
- भाजपा हरियाणा में 47 लाख सदस्य बनाएगी : मनदीप
भाजपा हरियाणा में 47 लाख सदस्य बनाएगी : मनदीप
हांसी| भाजपाद्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर लोक निर्माण विश्रामगृह में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री प्रो. छत्तरपाल सिंह ने की, अध्यक्षता जिला सदस्यता प्रमुख मनदीप मलिक ने की। प्रो. छत्तरपाल सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान का शुभारंभ नवंबर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किया गया था और यह अभियान आगामी 15 मार्च तक चलेगा। मनदीप मलिक ने बताया कि पूरे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 47 लाख तथा हिसार जिला में एक लाख 45 हजार तीन सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर विश्रामगृह में एक बैठक को संबोधित करते प्रो छतरपाल सिंह।