पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्चर फन स्कूल के बच्चों ने नाटक का मंचन किया

नर्चर फन स्कूल के बच्चों ने नाटक का मंचन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्चर फन स्कूल के बच्चों ने नाटक का मंचन किया

हिसार | डाबड़ारोड स्थित नर्चर फन स्कूल का 19वां वार्षिक उत्सव शिव ऑडिटोरियम में रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एफसी कॉलेज की रिटायर्ड प्रिसिंपल डॉ. रंजना शर्मा मौजूद रही। कार्यक्रम का आरंभ हर तरफ हर जगह प्रार्थना के साथ की गई। कार्यक्रम का मुख्य थीम जेनरेशन गैप रहा। इस दौरान बच्चों ने अंग्रेजी नाटक थिंक लाइक मी, बी लाइक मी और हिंदी नाटक ऑल फॉर पैसा, के माध्यम से अपaने अभिभावकों को समझाना चाहा कि वे अपनी इच्छाओं के साथ -साथ हमारी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमारी इच्छाओं को भी कद्र करे, क्योंकि हर बच्चे की खूबी अपने आप में पूर्ण होती है। जिसे सिर्फ निखारने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रिसिंपल आशा महता ने स्कूल रिपोर्ट प्रस्तुत की और मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।