- Hindi News
- ओपी जिंदल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में साफ सफाई की
ओपी जिंदल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में साफ-सफाई की
हिसार | प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की पहल पर पूरे देश में शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सफाई को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी सफाई अभियान से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को ओपी जिंदल हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 4 भाग-2 के निवासियों ने दो दिवसीय सफाई अभियान की शुरुआत की। स्थानीय निवासियों ने कहा कि यहां पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए थे। अनावश्यक पेड़-पौधे भी उगे हुए थे। कॉलोनीवासियों ने मिलकर यहां सफाई अभियान चलाया। लोगों ने कहा कि प्रशासन से कॉलोनी में डस्टबीन रखवाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में कचरे का ढेर जमा हो।