- Hindi News
- जूडो में गोल्ड मेडल विजेता को सम्मानित किया
जूडो में गोल्ड मेडल विजेता को सम्मानित किया
हिसार | शिलांगमें हुई यूथ एंड नेशनल जूडो चैंपियनशिप में गांव मैसूदपुर के प्रवीन दलाल ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने प्रवीन की इस उपलब्धि पर ने सम्मानित किया और उसके भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रवीन की इस जीत पर महाबीर स्टेडियम में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नारनौंद के पूर्व विधायक प्रो. रामभगत शर्मा, मैसूदपुर सरपंच बलजीत सिंह अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।