पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास में नारी की अहम भूमिका होती है : रोहित

विकास में नारी की अहम भूमिका होती है : रोहित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रीनपार्क कॉलोनी स्थित तिकोना पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को पंडित रोहित कृष्ण शास्त्री ने सती चरित्र का वर्णन किया। इसमें नारी की महत्वता को सूक्ष्म से समझाया। उन्होंने कहा कि नारी परिवार, समाज और देश के विकास का मूल आधार है। जहां नारी का सम्मान होता है उस स्थान पर किसी चीज की कमी नहीं होती। विकास में नारी की अहम भूमिका होती है। आज के युग में कन्या को हर तरह से सुरक्षा प्रदान करना ही हमारा परम कर्तव्य है, जो समाज की जड़ है। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि सच्चा प्रेम ही हमें भगवान से मिलाता है। जैसे ध्रुव को माता के उपदेश से ही भक्ति मार्ग द्वारा परम पद को प्राप्त हुआ। इसके बाद राजा बलि की कथा सुनाई जो दान के माध्यम से अपना सर्वस्य दान कर दिया। दान धर्म से ही मनुष्य मुक्ति को प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बना सकता है।

तिकोना पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।

रोहित कृष्ण।