पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों ने आजीवन योग से जुड़े रहने का संकल्प लिया

लोगों ने आजीवन योग से जुड़े रहने का संकल्प लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| योगपिता की भांति हमारी विभिन्न बीमारियों से रक्षा करता है, वहीं प्रकृति मां की तरह हमारा पालन पोषण करती है। उक्त बातें स्थानीय सत्या सावंत अस्पताल के परिसर में भारत स्वाभिमान की ओर से आयोजित मोटापा एवं मधुमेह निवारण योग शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के वैद्य कंवलजीत ने कहे। उन्होंने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि सभी हर उम्र लोगों को योग करना चाहिए। शिविर का समापन यज्ञ से किया गया, जिसमें सभी साधकों ने आजीवन योग से जुड़े रहने का संकल्प लिया। इस शिविर में योग दीक्षा के साथ-साथ आहारचर्या ,ऋतुचर्या, दिनचर्या, घरेलू आयुर्वेदिक औषधियां काढा आदि तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सह-राज्य प्रभारी ईश आर्य डाॅ. सत्या सावंत ने शिविर में सब से कम वजन करने वाली महिलाओं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पतंजलि का साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया।