- Hindi News
- मांगांे को लेकर हरियाणा पुिलस संगठन ने की बैठक
मांगांे को लेकर हरियाणा पुिलस संगठन ने की बैठक
हिसार | हरियाणापुिलस संगठन िजला िहसार की मासिक बैठक रविवार को क्रांितमान पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह स्याहड़वा ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने पुिलसजनों ने काफी संघर्ष करके मांग मनवाई थी। परंतु मौजूदा हरियाणा सरकार समीक्षा का बहाना बनाकर उन मांगों को खािरज करने का काम कर रही है। जैसे पंजाब के वेतनमान, भता पेंशन तथा सेवानिवृत्त आयु सीमा 60 से घटाकर 58 साल करना पुिलसजनों को िरहायशी जिला से बाहर बदली करना, 3 हजार रुपये मासिक करना, 2 हजार रुपये अंतरिम पेंशनर्स को देना, पैनल के अस्पतालों में इलाज केसलैस सुविधा देना, लीव इनकेसमेंट एलटीसी में कटौती करने जैसे कर्मचारी विरोधी फैसले लेने पर उतारू है। जबकि चुनाव पूर्व भाजपा की सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचािरयों की उपरोक्त मांगें पूरी करने की बात कही थी परंतु सरकार अपने वायदों से मुकर रही है। बैठक को जिला प्रधान अाेमप्रकाश उपप्रधान रामरूप शर्मा ने संबोधित किया। इस दौरान बैठक में महाबीर सिवाच, सूरत सिंह यादव, रमेश कुमार, प्रताप सिंह, सत्यनारायण शर्मा, चतर सिंह, रणसिंह श्याेराण, सदाराम यादव, कृष्ण कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।