पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. बिहारी लाल खुराना का निधन, अंतिम संस्कार आज

डॉ. बिहारी लाल खुराना का निधन, अंतिम संस्कार आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | नेत्ररोग विशेषज्ञ डाॅ. एसएस खुराना के पिता डाॅ. बिहारी लाल खुराना का रविवार की सायं निधन हो गया। बिहारी लाल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। 94 वर्षीय बिहारी लाल रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शवयात्रा सोमवार को दोपहर एक बजे से उनके निवास स्थान ग्रीन पार्क स्थित मकान नंबर 51 से निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार सेक्टर-16-17 स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। यह जानकारी डॉ. लाल के बेटे डाॅ. एसएस खुराना, अनिल कुमार सुनील कुमार ने दी।