पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिसार के पुनीत और गविश चोटानी बने शतरंज उपविजेता

हिसार के पुनीत और गविश चोटानी बने शतरंज उपविजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भिवानी/हिसार

नईअनाज मंडी स्थित जनसेवा विद्या विहार हाई स्कूल में चल रही एचसीए की 14वीं राज्य स्तरीय ईनामी शतरंज चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हुई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 20 जिलों के 276 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। रविवार को अंतिम मुकाबले कराए गए।

उन्होंने बताया कि अंडर 10 आयुवर्ग में दादरी के मयंक वत्स, गौरव, महेंद्रगढ़ के अक्षय राव पहले से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 आयुवर्ग में दादरी के कपिल शर्मा, हिसार के पुनीत इंदौरा, हिसार के गविश चोटानी ने पहले से तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए सीटीएम जगदीप सिंह ने कहा कि शतरंज में प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस चैंपियनशिप के आधार पर ही प्रदेश शतरंज टीम चुनी गई जो 25 से 27 दिसंबर तक राजस्थान में होने वाली अखिल भारतीय नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।