बिठमड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या
उकलानाके बिठमड़ा गांव में मंगलवार शाम 27 वर्षीय युवक कृष्ण सहरावत की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे तीन गोलियां लगी हैं। कृष्ण की हत्या करने से पहले हमलावरों ने एक मकान पर भी फायरिंग की। गांव के सरपंच बलशेर उसके साथियों पर हमले का आरोप लगा है।
इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के वाहनों पर पथराव कर दिया। शव को हिसार-टोहाना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों के आक्रामक तेवर को देखते हुए देर रात तक पुलिस फोर्स गांव में दाखिल नहीं हो पाई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को दो टूक कह दिया है कि जब तक हमलावर गिरफ्तार नहीं हो जाते, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। ग्रामीणों के आक्रोश की एक बड़ी वजह है। पिछले एक सप्ताह के दौरान गांव में तीन वाहनों के शीशे तोड़ने के अलावा कई छुटपुट घटनाएं हुई हैं। चार दिन से ग्रामीण उकलाना थाना के चक्कर लगा रहे हैं। एक पंचायत सोमवार को भी थाना इंचार्ज से मिलने गई थी।ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती तो कृष्ण की हत्या होती। इस हमले में सरपंच के साथ उन लोगों के शामिल होने की बात सामने रही है। इस बीच पुलिस ने गांव के चारों तरफ डेरा डाला हुआ है। सूरेवाला चौक पर तैनात पुलिस किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दे रही। पुलिस ग्रामीणों को मनाने के लिए खाप नेताओं से संपर्क साध रही है।
आरोपियोंकी गिरफ्तारी पर अड़े परिजन
वहीं,वारदात के बाद देर रात तक परिजनों ने कृष्ण के शव को मौकास्थल से नहीं उठाया और ही पुलिस को शव के पास जाने दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाएंगे। पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह की मौजूदगी की मांग भी कर रहे हैं। लेकिन पुलिस अधीक्षक के पास गुड़गांव का चार्ज होने के कारण वे फिलहाल गुड़गांव में है। मामले में देर रात तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
शोक व्यक्त करके लौट रहा था कृष्ण
कृष्णशाम को गांव में किसी के घर पर शोक प्रकट करने गया था। वह लौटते वक्त एक गली में बैठ गया। उसी वक्त हमलावर पहुंच गए। उनके बीच पिछले एक सप्ताह के दौरान हुए केस और उनकी शिकायत को लेकर बहस हो गई। तभी हमलावरों ने उसे नजदीक से गोली मार दी। उसे पेट, छाती और सिर में गोली लगी है। बताते हैं कि इससे पहले हमलावर एक पंच के घर भी गए थे, मगर वह नहीं मिला। इस पर वे हवाई फायर करके आगे बढ़ गए।