पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिसार के आम आदमी ने जीत ली दिल्ली

हिसार के आम आदमी ने जीत ली दिल्ली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीमें “आप” की जीत पर शहरवासियों का सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया। अपने शहर के एक आम आदमी ने देश का दिल कही जाने वाली दिल्ली फतह कर ली। अरविंद केजरीवाल की जीत पर शहर की सड़कों पर जश्न का माहौल दिखा।

उधर, भिवानी के कस्बे सिवानी में घुसते ही जश्न सा माहौल दिखा। अनाज मंडी में आम आदमी भी आप की टोपी पहने दिखे। साफ पता चल रहा था दिल्ली अब इस शहर के आम आदमी की है। मंडी में बाकी दिनों से ज्यादा चहलकदमी। एक छोटे से मकान के बाहर मीडिया के कर्मियों की भीड़। एक बुजुर्ग को देखते ही बाइट लेने की होड़। ये बुजुर्ग अरविंद केजरीवाल के चाचा गिरधारी लाल हैं। मीडिया वाले देखते ही सवाल की बौछार कर देते हैं। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के बारे में कुरेदा। कमरे में सामने लगी एलसीडी पर दिल्ली के चुनावी नतीजे चल रहे थे। मंगलवार सुबह से ही गिरधारीलाल के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वह अपने पूरे परिवार के साथ आम आदमी पार्टी की टोपी लगाकर टीवी के सामने बैठे रहे।

गिरधारी लाल बताते हैं कि केजरीवाल ने कहा था कि पहले दिल्ली फतेह करूंगा उसके बाद देश की बारी आएगी। यह दावा केजरीवाल ने करीब 7 महीने पहले सिवानी आने पर किया था। वह अपने चाचा मुरारीलाल के निधन पर शोक जताने आए थे। उन्होंने सिवानी मंडी में रह रहे दूसरे चाचा गिरधारीलाल से चुनाव को लेकर चर्चा की थी। अब गिरधारीलाल ने कहा कि धुन के पक्के केजरीवाल ने जो कहा-आज वह करके दिखा दिया। गिरधारीलाल ने कहा कि आज अरविंद की वजह से पूरे सिवानी में खुशी का माहौल है। सुबह से शाम तक लोग लगातार बधाई लेकर उनके दरवाजे पर खड़े हैं। ऐसा ही माहौल 29 दिसंबर, 2013 को सिवानी मंडी का था। उधर, केजरीवाल की सफलता के पीछे आईआईटी के छात्रों की मेहनत का हाथ भी है। देश के कई आईआईटी संस्थानों से छात्र छुट्टियां लेकर केजरीवाल के लिए प्रचार कर रहे थे।

44-45 सीटों की उम्मीद थी बस

दिल्लीचुनाव के अप्रत्याशित परिणाम को देखकर अरविंद केजरीवाल के चाचा भी तंग है। पंद्रह दिनों पहले तक लगा रहा था कि केजरीवाल दिल्ली में 44 से 45 सीटें प्राप्त करेंगे। केजरी ने दिल्ली से कांग्रेस ही नहीं भाजपा का भी सूपड़ा साफ कर दिया।

वादाें को पूरा करें केजरी : चाचा

केजरीवालके चाचा गिरधारीलाल का कहना है कि जिस तरह से दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के प्रति इतना मोह दिखाया है अब उन्हें अपने किए गए वादों को पूरा करना होगा। जीत का सबसे बड़ा कारण जमीन से जुड़कर लोगों तक बात को पहुंचाना है।

िदल्ली के बाद अब पंजाब पर नजर

जब49 दिन की सरकार में रहने पर जनता ने केजरीवाल को पूरी दिल्ली थमा दी तो 1826 दिन यानि पांच साल तक काम करने पर जनता उन्हें कहां बैठाएगी। इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। यदि केजरी 49 दिनों की तरह जनता के लिए काम करते रहे तो प्रधानमंत्री की सीट उनसे दूर नहीं। ये कहना है संयोजक अरविंद केजरीवाल के चाचा गिरधारीलाल का। अब केजरीवाल दिल्ली में काम करने के बाद पंजाब की तरफ रूख कर सकते है।

सिवानी मंडी में केजरीवाल की जीत पर जश्न मनाते उनके जीजा श्रवण कुमार, बहन किरण और चाचा गिरधारी लाल की बेटी चिंकी।

परिवार के साथ अरविंद के चाचा गिरधारी लाल टीवी पर नतीजे देखते हुए।