- Hindi News
- वांटेड का भाई पिस्तौल और चोरी की कार सहित पकड़ा गया
वांटेड का भाई पिस्तौल और चोरी की कार सहित पकड़ा गया
सीआईएपुलिस ने अवैध पिस्तौल चोरी की मारुति एस्टीम कार के सहित एक युवक को हिसार रोड पर रामायण गांव के पास से गिरफ्तार किया। सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी की एक युवक अवैध पिस्तौल के साथ हिसार की तरफ जा रहा है। पुलिस नाका लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। इसी दौरान देपल निवासी युवक संजीत एस्टीम कार में आया। पुलिस ने युवक की कार रुकवाकर तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्तौल मिली। कार की जांच करने पर पता चला कि यह भी चोरी की है। कार को कुछ दिन पूर्व ही बैंक कालोनी से चोरी किया गया था। सीआईए पुलिस ने बताया की पकड़ा गया युवक कई मामलों में वांटेड देपल के मंजीत का भाई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।