बीपीएल परिवार को 1600 रुपये में कनेक्शन
हिसार | गरीबीरेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को गैस कनेक्शन पर सिलेंडर रेगुलेटर की प्रतिभूति राशि के रूप में 1600 रुपये जमा करवाएं जाएंगे। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने बताया कि कनेक्शन लेते समय एजेंसी पर डीजीसीसी बुक की कीमत के रूप में 50 रुपये, कनेक्शन लगाने के चार्ज के रूप में 50 रुपये, सुरक्षा पाइप की कीमत के तौर पर 190 रुपये, हॉट प्लेट की कीमत 1300 रुपये की दर से तथा लागू गैस की कीमत के साथ-साथ हॉट प्लेट जांच की कीमत के तौर पर 250 रुपए जमा करवाने होंगे।