पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जींद के 8171 युवकों में से 473 ही दौड़ में पास हो पाए

जींद के 8171 युवकों में से 473 ही दौड़ में पास हो पाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूपुलिस लाइन में चल रही सेना भर्ती में मंगलवार को जींद के युवकों ने अपना जोश दिखाया। भर्ती में शामिल होने के लिए 8171 युवक पहुंचे, लेकिन 473 अभ्यर्थी ही दौड़ पास कर मेडिकल तक पहुंच सके। सेना अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से भर्ती प्रक्रिया को कराया। भर्ती में शामिल होने के लिए जींद के युवक सोमवार देर रात ही न्यू पुलिस लाइन में पहुंच गए। भर्ती के दौरान डिप्टी डायरेक्टर जनरल तुषार मिश्रा ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने सेना अधिकारियों और जवानों को दिशा-निर्देश दिए। भर्ती निदेशक कर्नल योगेश लोहूमी ने बताया कि सामान्य ड्यूटी के लिए 4142 युवक पहुंचे। इसमें 871 युवक शुरुआती फिजिकल फिटनेस और दस्तावेजों में कमी के कारण बाहर निकाल दिए गए। इसमें से 3271 युवक ही दौड़ में शामिल हुए, जिसमें मात्र 204 पास हुए। सात युवक बीम में फेल हो गए। मेडिकल के लिए मात्र 197 अभ्यर्थी ही पहुंच सकें। क्लर्क और स्टोर कीपर के लिए पहुंचे 4029 युवकों में 461 शुरुआती फिजिकल में ही बाहर हो गए। दौड़ में 3568 युवकों ने भाग लिया, जिसमें 278 पास हुए। दो युवक बीम में फेल हो गए। सामान्य ड्यूटी और क्लर्क में कुल मिलाकर 473 अभ्यर्थियों का अब मेडिकल होगा। भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्ण कराने के लिए सेना के साथ-साथ पुलिस की व्यवस्था भी दुरुस्त रही। पुलिस लाइन के एंट्री गेट और आउटिंग गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

दौड़ के दौरान भागते समय जींद के दो युवक अचानक गिर गए। सेना अधिकारियों ने आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भेजा। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद युवकों को घर भेज दिया गया।

मई में अंबाला में भर्ती

डिप्टीडायरेक्टर जनरल तुषार मिश्रा ने बताया कि मई में फिर से भर्ती शुरू होगी। मई माह में अंबाला में सेना की भर्ती होगी। इसमें अंबाला, चंडीगढ़, करनाल, पंचकूला, यमुनानगर और कैथल जिले के युवक भाग ले सकते हैं। 16 से 26 अगस्त तक हिसार और 2 से 10 नवंबर तक चरखी दादरी में भर्ती होगी।

हिसार के 123 युवक फिट

सोमवारको दौड़ में पास हुए हिसार के अभ्यर्थियों का मेडिकल मंगलवार को हुआ। इसमें 123 अभ्यर्थी फिट हुए, जबकि 117 अभ्यर्थियों को रिव्यू केस में डाल दिया गया।

कल एजुकेशन हवलदार

भर्तीनिदेशक ने बताया कि बुधवार को दौड़ नहीं होगी, जिन अभ्यर्थियों ने दौड़ पास की है उनका मेडिकल कराया जाएगा। गुरुवार को एजुकेशन हवलदार की भर्ती की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को हिसार के युवाओं का मेडिकल किया गया।