पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएयू ने 15 सफाई कर्मी हटाए

एचएयू ने 15 सफाई कर्मी हटाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | चौधरीचरण हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में डीसी रेट वाले सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने को लेकर हंगामा किया। सफाई कर्मचारी यूनियन ने वार्ता के दौरान कुलसचिव पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मंगलवार को यूनियन के महासचिव इंद्र सिंह टाक के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी कुलसचिव डॉ. एमएस दहिया से मिलने पहुंचे। उन्होंने डीसी रेट वाले 15 सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने का विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान कुलसचिव ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और अभद्र व्यवहार करने लगे। इस प्रकरण को लेकर अब 12 फरवरी को आमसभा की बैठक बुलाई गई है। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन प्रधान आत्माराम बागड़ी, वरिष्ठ उपप्रधान कैलाश जेदिया, किताब सिंह, चेयरमैन अशोक अठवाल, राजकुमार, राजेश, बंटी, जोगेंद्र, मटोन लोट, कालूराम, सुभाष लोट दास बागड़ी आदि शामिल थे।