पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दड़ौली के सरकारी स्कूल में खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई

दड़ौली के सरकारी स्कूल में खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | गांवदड़ौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को दाल, मसाले एवं खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई। अंग्रेजी प्रवक्ता मनोज कुमार की देखरेख में प्रदर्शनी का शुभारंभ शिक्षाविद् करतार चंद्र शर्मा एवं रामचंद्र भादू ने किया। प्रवक्ता विजय सिंगड़ ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की महत्ता एवं उनके हिंदी अंग्रेजी के नामों से अवगत करवाना था। इस मौके पर हिसार के बीईईओ इंद्रजीत सिंह सांगवान, मनोज कुमार, कृष्ण कुमार, संदीप ढाका, प्रेमप्रकाश शर्मा, प्रदीप कुमार, हंसराज खिचड़, विजय सिगड़, अनुराधा, सरला शर्मा, सुमन रानी, सीता देवी, ज्योति आदि मौजूद रहे।