- Hindi News
- मानव रक्षा के लिए जन्म लेते है भगवान : उपाध्याय
मानव रक्षा के लिए जन्म लेते है भगवान : उपाध्याय
जब-जबधरती पर पाप बढ़ा है, भगवान ने किसी किसी रूप में जन्म लेकर मानव की रक्षा की है। द्वापर युग में कंस जैसे राजाओं का अत्याचार काफी बढ़ गया तो लोगों की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण ने जन्म लिया। यह बात वृदांवन मथुरा से पहुंचे महेश कृष्ण उपाध्याय ने कही। वे मंगलवार को लाडवा स्थित डिवाइन लाइट स्कूल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को कहे।
इससे पूर्व कृष्ण जन्म की झांकी निकाली गई, जिसमें पूरे गांव के लोगों ने कृष्ण जन्म की खुशियों के अनुभव को साझा किया। समुद्र मंथन, राजा बलि और बामन अवतार सहित अन्य झांकियों गीत संगीत के साथ कथा को विस्तार देते हुए उन्होंने कहा कि जब राजा बलि को अंहकार हो गया था तो भगवान ने बामन का अवतार लेकर राजा बलि के अंहकार को चूर-चूर कर दिया था। भगवान बामन ने तीन पग में ही पूरी भूमि का माप लिया था। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करते हैं। जो लोग सत्य के मार्ग पर चलते हैं, भगवान उनके साथ रहता है।