- Hindi News
- विज्ञापन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर : डॉ. आर्य
विज्ञापन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर : डॉ. आर्य
आजप्रतिस्पर्धा के दौर में डिजिटल एडवरटाइजिंग सोशल मीडिया एडवरटाइजिंग का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। अब परंपरागत एडवरटाइजिंग की अपेक्षा मार्केटिंग के नए आधुनिक स्किल्स प्रयोग किए जाने लगे हैं। यह बात विज्ञापन प्रबंधन एवं जनसंपर्क विभाग के अध्यक्ष डाॅ. उमेश आर्य ने एक दिवसीय वर्कशॉप के दौरान कही। वे जीजेयू के विज्ञापन प्रबंधन एवं जनसंपर्क विभाग में आयोजित एक दिवसीय वर्कशाप ‘डिजिटल एडवरटाइजिंग मीडिया’ पर बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। वर्कशाप के शुरुआती सत्र में जनसंपर्क में कॅरिअर की संभावनाओं तथा इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के साथ-साथ किन-किन बिंदुओं पर फोकस करना है, समझाया गया। वर्कशाप के दूसरे सत्र में एनिमेशन, वीडियो एडीटिंग तथा विज्ञापन के क्षेत्र में प्रयोग होने वाले अन्य सॉफ्टवेयर के बारे में बताया गया।