पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाबड़ा ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर जलभराव होने से बढ़ी परेशानी

डाबड़ा ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर जलभराव होने से बढ़ी परेशानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनस्वास्थ्यविभाग के काम करने का रवैया बदलने का नाम नहीं ले रहा है। शिकायतों के बाद जनता के कामों की सुनवाई नहीं हो रही। ताजा मामला डाबड़ा ओवरब्रिज के नीचे विभाग की लाइन से बीते दो माह से हो रही लीकेज के बाद हुए जलभराव का है। संबंधित क्षेत्र के लोगों ने जब अफसरों से गुहार लगाई तो कर्मचारी गए और उन्होंने ओवरब्रिज के खंबे की बगल में करीब चार फीट तक का गड्ढा खोद दिया। इससे खंबे के पास जलभराव हो गया। जबकि सर्विस रोड पर हुए जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी मोहित चुघ ने बताया कि करीब दो माह से ओवरब्रिज के नीचे सीवरेज या फिर पानी की लाइन से खंबे की बगल में लीकेज है। जनस्वास्थ्य विभाग, हुडा, नगर निगम के कार्यालयों तक दौड़ लगाई, लेकिन किसी ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। इनका कहना है कि पीर बाबा की मजार से थोड़ी दूर पर करीब चार फीट गहरा गड्ढा ओवरब्रिज के नीचे खोद दिया गया। इससे ओवरब्रिज के खंबे को क्षति पहुंचने का अंदेशा जताते हुए कहा कि गुरुवार को मजार पर भारी तादाद में श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो सकती हे। क्योंकि सात फीट चौड़े सर्विस रोड पर हुडा की ग्रीन बेल्ट तक पानी भरा हुआ है। विभागीय रवैये से आहत सेक्टर-13 और राधा स्वामी सत्संग कॉलोनी के लोगों ने उपायुक्त से शिकायत करने की बात जगदीश, कृष्ण कुमार घोड़ेला, रामपाल, लीला सूरा, देवेंद्र ढ़ाका आदि ने कही।

^दो महीने से हम जनस्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, हुडा अन्य विभागों में लगातार चक्कर काट रहे हैं। सर्विस रोड पर जलभराव होने के कारण निकलने तक को रास्ता नहीं।’’ मोहितचुघ, स्थानीय निवासी सेक्टर-13

^डाबड़ाओवरब्रिज के खंबे के नीचे गड्ढा क्यों खोदा गया, किन कारणों से जलभराव हो रहा है, इसकी जानकारी संबंधित विभाग से लेंगे। हम यह भी चेक कराएंगे कि खंबे की बगल में खोदे गए गड्ढे के कारण कोई नुकसान तो नहीं हुआ है।\\\'\\\' वीजीमाचरा, एक्सईएन, पीडब्लूडी

^मेरेसंज्ञान में पहले मामला नहीं आया था। इसलिए मैं मामले को दिखवाऊंगा।\\\'\\\' अंगदबिश्नोई, एसई, जनस्वास्थ्य विभाग

डाबड़ा ओवरब्रिज की नीचे लाइन से रिसाव होने के कारण सड़क तक भरा पानी