परिवर्तन के लिए बदलनी होगी मानसिकता
अतिरिक्तउपायुक्त राज नारायण कौशिक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं, वह बड़े होकर समाज के मार्गदर्शन में अपना अहम योगदान दे सकते हैं। समाज में परिवर्तन लाने के लिए लोगों को अपनी मानसिकता में परिवर्तन लाना होगा, तभी बदलाव संभव है। अतिरिक्त उपायुक्त मंगलवार को एचएयू के हाईस्कूल में राष्ट्रीय डिवर्मिंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे, तो जीवन अपने आप स्वस्थ हो जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों ने आह्वान करते हुए कहा कि समाज में परिवर्तन से पहले सोच बदलनी होगी, तभी वह आगे बढ़ सकते हैं। डिप्टी सीएमओ डाॅ. संजय दहिया ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से संबंधित सलाह दी। जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. मधु मित्तल ने शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सुशीला ख्यालिया ने किया। इस मौके पर मुख्य अध्यापिका चन्द्रकांता, खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता बिश्नोई, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कृष्णा रेडू, मेडिकल ऑफिसर डाॅ. कौशल वर्मा, डाॅ. वंदना और फार्मासिस्ट राजन वर्मा आदि मौजूद थे।