- Hindi News
- डेयरी कॉलेज के स्थान पर बनेगा फूड साइंस टेक्नोलॉजी कॉलेज
डेयरी कॉलेज के स्थान पर बनेगा फूड साइंस टेक्नोलॉजी कॉलेज
लालालाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की चंडीगढ़ में हुई बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसमें विश्वविद्यालय में बनने वाले डेयरी कॉलेज से लेकर अन्य कई मुद्दों पर चर्चा के बाद हरी झंडी दी गई। चीफ सेक्रेटरी दीपेंद्र ढेसी और एनीमल हसबेंडरी के डायरेक्टर समेत तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई। सूत्रों की मानें तो बैठक में एसोसिएट प्रोफेसर के प्रमोशन को स्वीकृति दी गई।
साइंसकॉलेज पर चर्चा
इसकेअलावा आने वाले समय में विश्वविद्यालय में बनने वाले डेयरी साइंस कॉलेज को लेकर भी चर्चा हुई। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने डेयरी कॉलेज के स्थान पर फूड साइंस टेक्नोलॉजी कॉलेज बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय की तरफ से कृषि विज्ञान केंद्र की तर्ज पर पशु विज्ञान केंद्र खोलने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन उसे स्वीकृति नहीं मिल सकी। हालांकि देर रात तक विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।