पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मशाला में नियमित भर्ती की जाए

कर्मशाला में नियमित भर्ती की जाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| हरियाणारोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को बस स्टैंड स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान महेंद्र सिंह भाटी ने की। इस दौरान मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसमें कर्मशाला में ठेका प्रथा पर रोक लगाकर नियमित भर्ती की जाए, परिचालकों के लिए खुले पैसे (रेजगारी) का प्रबंध करने के लिए जारी किए गए मुख्यालय के आदेशों को सख्ती से लागू करवाया जाए, वर्ष 2013-14 का बकाया बोनस एक माह के वेतन के बराबर दिया जाए, डिपो के 25 किलोमीटर के अंदर रात्रि ठहराव करने वाली बसों पर लगाई गई रोक हटाई जाए तथा इस संबंध में काफी समय से बकाया पड़े टीए ओवर टाइम का भुगतान किया जाए, सभी श्रेणी के खाली पड़े पदों को प्रमोशन करके भरा जाए आदि मांगे शामिल है।