- Hindi News
- किसानों ने सरकार पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप
किसानों ने सरकार पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप
हिसार | हरियाणाकिसान मंच के तत्वावधान में मंगलवार को जाट धर्मशाला में किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों ने सरकार जिला प्रशासन पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। बैठक में प्रदेश महासचिव रमेश बेनीवाल ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने सभी टेलों पर पूरा पानी देने का का वादा किया था, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी अभी इन वादों का कोई अता पता नहीं है।