पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत

जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सोमवारदेर रात गलती से जहरीला पदार्थ निगलने वाली महिला ने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। महिला शहर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। पुलिस ने बताया कि बालसमंद रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सुमित्रा की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुमित्रा कई दिनों से बीमार थी। रात को अंधेरे में जब वह बीमारी की दवाई ले रही थी तो गलती से उसने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी मिली। इस पर महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला के दो बच्चे है। पुलिस ने मामले पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।