- Hindi News
- बरवाला के 15 स्कूलों में होगी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता
बरवाला के 15 स्कूलों में होगी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता
बरवाला | प्रतिभाखोज प्रतियोगिता हरियाणा बिगेस्ट टैलेंट सर्च एग्जाम (एचबीटीएसई) में बरवाला क्षेत्र की सर्वाधिक भागेदारी होगी। इसके लिए अकेले बरवाला क्षेत्र में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। द्वितीय सेमेस्टर पर आधारित यह परीक्षा 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से प्रदेश के सभी स्कूलों में एक साथ आरंभ होगी। जिसमें हिसार जिले के 4000 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। राह ग्रुप के प्रवक्ता डा. मनीष ढुल ने बताया कि जिले के करीब एक सौ स्कूलों में इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण फार्म उपलब्ध हैं। वेबसाइट से भी इंट्री प्रोफार्मा डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए 17 फरवरी तक आवेदन जमा करवाना अनिवार्य है। तीन वर्गों में होने वाली इस प्रतियोगिता में कक्षा पांच-छह सातवीं-आठवीं (सब जूनियर वर्ग), नौवीं-दसवीं कक्षा को जूनियर प्लस वन प्लस टू कक्षा सीनियर वर्ग में रखा गया है।