पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार का टेस्ट ड्राइव कर रहे 3 मैकेनिक हादसे में घायल

कार का टेस्ट ड्राइव कर रहे 3 मैकेनिक हादसे में घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कारकी टेस्ट ड्राइव पर जा रहे मैकेनिकों की कार जींद बाईपास पर एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। जीटी रोड स्थित एक कार एजेंसी में सर्विस के लिए आई मारुति रिट्ज कार की सर्विस करने के बाद एजेंसी के मैकेनिक फौरमैन संदीप, सर्विस एडवाइजर पवन कुंडू प्रदीप जींद रोड पर कार की टेस्ट ड्राइव ले रहे थे। हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के गेट के सामने कर सामने से रहे कैंटर से टक्करा गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल मैकेनिकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।