- Hindi News
- मनरेगा घोटाले में गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार
मनरेगा घोटाले में गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार
खेदड़गांव में पिछले वर्ष हुए मनरेगा घोटाला में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हाेने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसी प्रकरण को लेकर मंगलवार को ग्रामीण एसपी से मिले। आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही।
मंगलवार को एसपी सौरभ सिंह को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता बलजीत पुत्र मनोहर लाल ने कुछ समय पहले गांव में हुए मनरेगा कार्यों के तहत सूचना मांगी थी। आरटीआई में खुलासा हुआ कि मृतकों के नाम पर भी योजना का लाभ लिया जा रहा है। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर मई 2014 में सरपंच शमशेर सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ बरवाला थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
इतना समय बीतने के बाद भी अभी नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के अन्य मंत्रियों तक इसकी शिकायत कर चुके हैं, मगर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। आरोप लगाया कि आरटीआई कार्यकर्ता को कई बार परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। एसपी ने ग्रामीणों को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। एसपी ने शिकायत करने वालों में बलजीत सिंह, कलीराम, ओमप्रकाश, ईश्वर सिंह, हरिकिशन, रामकुमार, सत्यनारायण, नत्थूराम और जियालाल आदि शामिल थे।
^एक्सईएन, एसडीओ और अन्य कई अधिकारी जांच कर चुके हैं। पुलिस की जांच चल रही है। फर्जीवाड़ा का पता तो जांच के बाद चल जाएगा।’’ शमशेरसिंह, सरपंच खेदड।
^सरपंच समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जिस पर जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।’’ अनिलकुमार, थानाध्यक्ष बरवाला
कार्रवाई की जाएगी
^मामलासंज्ञान में आया है। बरवाला थाना प्रभारी से मुकदमे को लेकर जानकारी ली जाएगी। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।\\\'\\\' सौरभकुमार, एसपी हिसार।