पति से कहासुनी के बाद खुद को आग लगाई
किसीबात पर पति से कहासुनी होने पर प|ी ने खुद के ऊपर मिटटी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि हांसी के गांव ढंढेरी निवासी 23 वर्षीय पूनम ने खुद को आग लगा ली। महिला के शरीर का करीब 80 फीसदी हिस्सा झुलस गया है। बुधवार दोपहर को महिला की किसी बात पर पति से कहासुनी हो गई। इसके बाद पति किसी काम से घर से बाहर चले गए। इसी बीच महिला ने घर में रखा मिटटी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। पड़ोसियों को घटना के बारे में जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया। बाद में गंभीर हालत में परिजन महिला को हांसी सिविल अस्पताल में ले गए। नाजुक स्थिति होने के कारण महिला को हिसार सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।