पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसरों ने खड़े किए हाथ, सीएम से उम्मीद

अफसरों ने खड़े किए हाथ, सीएम से उम्मीद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंगबोर्ड के गेट पर दीवार खड़ी करने का मामला सिरे चढ़ता नजर नहीं रहा। पिछले दस दिनों में प्रशासनिक अधिकारियों से हुई 8 बैठक भी मामले का नहीं सुलझा पाई। वहीं, हुडा और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने मामले को लेकर अपना पल्ला झाड़ लिया। अब कॉलोनीवासी सीएम शरण में जाने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। कॉलोनीवासी इस संबंध में विधायक डॉ कमल गुप्ता से भी मिल चुके हैं।

सूत्रों ने बताया कि हुडा विभाग और हाउसिंग बोर्ड के अफसरों ने मामले को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं। जबकि यह सरकारी कॉलोनी है, बावजूद इसके अगर दोनों विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है तो उन्हें लिखित में से देना होगा। ताकि इस संबंध में कोर्ट में वो मामले में पीछे हटने का कारण बता सके। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी भी इस मामले में कोई फैसला नहीं दे पा रहे हैं। जिस कारण परेशानियां कॉलोनीवासियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है।

{सीएम से मिल सकते हैं।

{विभागीय अधिकारियों से लिखित में लेंगे पल्ला झाड़ने का कारण।

{बच्चों सहित निकाल सकते हैं शांति मार्च।

आज बैठक में लेंगे फैसला

बुधवारदेर शाम कॉलोनीवासियों की बैठक भी मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं ले पाई। अब गुरुवार सुबह कॉलोनीवासी इस संबंध में दोबारा बैठक कर आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे। वहीं, कॉलोनीवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्रा से भी मिलेंगे।