पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा संघ ने की पोस्टरों और विज्ञापनों में अश्लीलता पर रोक लगाने की मांग

युवा संघ ने की पोस्टरों और विज्ञापनों में अश्लीलता पर रोक लगाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार |युवा संघ ने अश्लीलता के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन कर नगराधीश को जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन दिया। संघ प्रधान अरविंद आर्य ने कहा कि युवा संघ पोस्टरों में परोसी जाने वाली अश्लीलता अश्लील विज्ञापनों के जरिए समाज में फैल रही अश्लीलता के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। उनके अभियान का मकसद बच्चों पर इसके कारण पड़ रहे दुष्प्रभाव को रोकना है। इस मौके पर आशीष बूरा, संदीप पूनिया, नितिन मलिक, अजय कुंडू, विनोद और सोनू आदि मौजूद थे।