- Hindi News
- केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ 26 को जेल भरेंगे कर्मचारी
केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ 26 को जेल भरेंगे कर्मचारी
हिसार| सर्वकर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक बुधवार को सकसं कार्यालय में जिला प्रधान सुरेंद्र मान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में देश की सभी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 26 फरवरी को सत्याग्रह आंदोलन के तहत सामूहिक गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से आम जनता कर्मचारी विरोधी फैसलों के तहत सभी सार्वजनिक सेवाओं के सरकारी विभागों रेल, पानी, बीमा क्षेत्र, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन, कृषि, शिक्षा, पशुपालन नगर निगम आदि को निजी हाथों में देने विदेशी पूंजी निवेश की तैयारी कर रही है, जिससे देश प्रदेश में और अधिक बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और भूख मरी में बढ़ोतरी होगी। किसी भी विभाग में खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती नहीं का जा रही है और लंबे समय से विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। बैठक को अशोक सैनी, सुरेंद्र यादव, हंसराज नारंग, सुरजनभान, राकेश मंडा, नरेंद्र सोनी, ओमप्रकाश, गजे सिंह आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।