- Hindi News
- एचएसबी में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में 90 स्कूलों के शोधकर्ता लेंगे हिस्सा
एचएसबी में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में 90 स्कूलों के शोधकर्ता लेंगे हिस्सा
जीजेयूके हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में ‘बिजनेस एंड मैनेजमेंट’ विषय पर दो दिवसीय सातवीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 12 13 फरवरी को आयोजित होगी। इसमें देश के विभिन्न 90 बिजनेस स्कूलों से शोधकर्ता हिस्सा लेंगे। 37 बिजनेस स्कूल हरियाणा राज्य 53 बिजनेस स्कूल अन्य राज्यों से होंगे। जीजेयू के कुलपति डॉ. आरएस शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. बीएस सहाय मुख्य वक्ता होंगे। वह इमर्जिंग ट्रेंडस इन बिजनेस एजुकेशन विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। डाॅ. टीका राम डाॅ. खुजान सिंह कॉन्फ्रेंस के संयोजक सह संयोजक हैं। कुलसचिव प्रो. एमएस तुरान ने बताया कि राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. एससी कुंडू ने बताया कि राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में 28 तकनीकी सत्र होंगे। इसमें मार्केटिंग एमआरएम विषय के सात-सात, फाइनेंस विषय के छह, इकोनॉमिक्स विषय के चार, जनरल मैनेजमेंट के तीन इंटरनेशनल बिजनेस का एक तकनीकी सत्र होगा। प्रो. कुंडू ने बताया कि फाइनेंस, मार्केटिंग, एचआरएम, इकोनॉमिक्स इंटरनेशनल विषयों पर प्रस्तुत होने वाले शोध पत्रों में से एक शोध पत्र को सर्वश्रेष्ठ रिसर्च पेपर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। अधिष्ठाता प्रो. ऊषा अरोड़ा ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में गुजरात, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु, चंडीगढ़, हरियाणा पंजाब के विभिन्न बिजनेस स्कूलों से शोधकर्ता विभिन्न विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। डाॅ. टीका राम डाॅ. खुजान सिंह ने बताया कि तकनीकी सत्रों में 200 से अधिक मार्केटिंग, एचआरएम, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, जनरल मैनेजमेंट इंटरनेशनल बिजनेस विषयों के शोध पत्र पढ़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि 61 शोध पत्र इमर्जिंग होरीजन इन बिजनेस मैनेजमेंट नामक सम्पादित पुस्तक में प्रकाशित किए जाएंगे विमोचन किया जाएगा।
‘बिजनेस एंड मैनेजमेंट’ विषय पर 28 तकनीकी सत्र में विशेषज्ञ रखेंगे अपने विचार