पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाड़ू प्रदर्शन कर सफाईकर्मियों ने दिखाई एकजुटता

झाड़ू प्रदर्शन कर सफाईकर्मियों ने दिखाई एकजुटता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों काे पूरा कराने के लिए झाड़ू प्रदर्शन करके एकजुटता का प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि तीन दिन में मांगें पूरी नहीं हुई तो शहरभर में सफाई अभियान ठप करने से लेकर अन्य आंदोलनों के विकल्पों पर मंथन करेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ का जिला सचिव दयाराम की अध्यक्षता में तीसरे दिन धरना दिया गया। निगम परिसर के गेट पर चले धरने को संबाेधित करते हुए इकाई प्रधान अशोक बोहत ने कहा कि प्रशासन ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ धोखेबाजी की है और झूठे आश्वासन देकर उनका पहले दिया जा रहा धरना समाप्त करवाया गया, लेकिन अब कर्मचारी प्रशासन के झांसे में नहीं आएंगे और अपनी मांगें पूरी होने के बाद ही यह धरना समाप्त करेंगे चाहे इसके लिए उन्हें कितनी ही कुर्बानी देनी पड़े।

धरने के बाद शाम करीब तीन बजे कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन शहर में किया। इस दौरान जिला प्रधान नरेश कागड़ा, जिला अध्यक्ष सर्व कर्मचारी संघ सुरेंद्र मान, सचिव राजेश बागड़ी, सह सचिव मंगू राम, उप प्रधान बिशन चावरिया, सुनील कागड़ा, पूर्व इकाई प्रधान जिले सिंह, कैशियर प्रवीन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सेवा देवी, सुरजमुखी, लक्ष्मी नारायण, रामकिशन तुशामड़, निर्मल, कमलेश, सुशीला, संजू देवी, अहमन, काजू, चंद्रभान रमेश माली सुरेंद्र माली आदि पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए बुधवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारी झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते हुए।