वार्षिक उत्सव
हिसार | कैमरीरोड स्थित बचपन प्ले स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने देशभक्ति, एकता में बल जैसे नाटक प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. गुरदयाल सिंह ( रिटायर्ड प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज हांसी) ने शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अध्यक्ष जेसी ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका प्रोत्साहन किया। स्कूल के डायरेक्टर सुमन गिरधर बीएन गिरधर ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया।