पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुख शांति की प्राप्ति के लिए निर्मलता बहुत जरूरी

सुख शांति की प्राप्ति के लिए निर्मलता बहुत जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापिताब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से सेक्टर-13 में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ब्रह्माकुमारी रेणु बहन ने कहा कि आज विज्ञान और टेक्नोलॉजी ने सुख के बहुत साधन उपलब्ध कराए हैं, लेकिन सच्ची सुख-शांति का जैसे अकाल ही पड़ गया है। ऐसे दु:ख के समय ही सब परमात्मा को याद करते हैं तब परमात्मा शिव आकर ज्ञान और राजयोग के द्वारा शांति सुख के हमारे भंडारे भरपूर करते हैं। इसलिए कहा गया है कि ‘शिव बाबा का भंडारा भरपूर, काल कंटक दूर।’ सहज ज्ञान और राजयोग की पढ़ाई द्वारा परमात्मा शिव ऐसी दुनिया की स्थापना करते हैं जहां कोई भी वस्तु अप्राप्त नहीं होगी।

ब्रह्मा कुमारी ज्योति बहन ने कहा कि परमात्मा शिव, आनंद सुख शांति के सागर हैं यदि हम उनसे संबंध जोड़ेंगे तो उनसे हमें शांति आनंद सुख की प्राप्ति होगी। इसके लिए मन की सफाई करना बहुत जरूरी है। अत: हमें प्रतिदिन आत्म चिंतन के लिए समय जरूर निकालना चाहिए और ज्ञान और राजयोग द्वारा जीवन को पावन बनाना होगा। ब्रह्माकुमारी बहनों ने सेक्टर-13 के ब्रह्मा वत्सों के साथ मिलकर शिव ध्वज फहराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वेदप्रकाश सरदाना, वेदप्रकाश गावड़ी, महावीर शर्मा, डाॅ. कमल किशोर, चांदी राम, नरेंद्र नागपाल, एमआर मक्कड़, प्रो. रविंद्र कौशिक, नीरज लिखा, प्रो. गीता शर्मा, संध्या सुनीता आदि मौजूद थे।

ब्रह्मा वत्सों के साथ मिलकर शिव ध्वज फहरातीं ब्रह्माकुमारी रेणु बहन।