- Hindi News
- वक्फ संशोधन एक्ट 2013 में किया जाए बदलाव
वक्फ संशोधन एक्ट 2013 में किया जाए बदलाव
ऑलइंडिया मुस्लिम कल्याण कमेटी ने वक्फ संशोधन एक्ट 2013 में बदलाव किए जाने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर कमेटी ने प्रधानमंत्री, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री केंद्रीय वक्फ परिषद को पत्र लिखा है। कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक हरफूल खान भट्टी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा हिमाचल प्रदेश में कब्रिस्तान इबादतगाहों की पट्टे करने का तथा कई अन्य मुस्लिम विरोधी वक्फ एक्ट बदलाव करने के लिए केंद्र सरकार कानून में बदलाव करने की कोशिश में है। इन तीनों प्रदेशों के वक्फ बोडो द्वारा कब्रिस्तान इबादतगाहों की जमीनों के अंधाधुंध पट्टे कर दिए गए। पट्टे के साथ इन जमीनों पर कॉलोनी बनाने दुकानों के नक्शे पास कर कॉलोनाइजर आदि को जमीनें दे दी गईं। कुछ जमीनों पर नाजायज कब्जे करवा दिए। जिस वजह से यहां के लोगों को मृतक मुस्लिमों को दफनाने के लिए जगह नहीं बची है। उन्होंने बताया कि अगर संसद में ऐसा कानूनी बदलाव हुआ तो ऑल इंडिया मुस्लिम कल्याण कमेटी अपना विरोध जताएगी।
मुस्लिम कल्याण कमेटी ने प्रधानमंत्री अल्पसंख्यक कार्य मंत्री को पत्र लिखकर की मांग