- Hindi News
- खंडवा बांधने पर लॉ कॉलेज से बाहर निकाले गए विद्यार्थी के पक्ष में आई हिंदू महासभा
खंडवा बांधने पर लॉ कॉलेज से बाहर निकाले गए विद्यार्थी के पक्ष में आई हिंदू महासभा
छाजूराम लॉ कॉलेज में खंडवा बांधकर पहुंचे छात्र को बाहर निकालने के विरोध में हिंदू महासभा भी उतर आई है। महासभा के सदस्यों ने छात्र के पक्ष में पहले शहर में रोष प्रदर्शन किया और बाद में मुख्यमंत्री के नाम नगराधीश गिरीश कुमार को ज्ञापन दिया। इसमें प्रिंसिपल और स्टाफ सदस्यों पर कार्रवाई की मांग की। महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा कि बीए लॉ अंतिम वर्ष के छात्र दिनेश को क्लास से बाहर निकालना निंदनीय है। उसने हरियाणवी संस्कृति की प्रतीक पगड़ी ही क्लास में पहनी थी। महासभा का आरोप है कि कॉलेज शिक्षक ने उसे बेइज्जत कर क्लास से निकालकर हिंदू संस्कृति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि छाजू राम लाॅ काॅलेज के शिक्षक और प्रिसिंपल पर कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर प्रवक्ता ललित भारद्वाज, विनोद शर्मा, कृष्ण सिंधू, दिनेश देसी आदि मौजूद थे। महासभा सदस्यों ने बताया कि नगराधीश ने इस मामले में उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रोष प्रदर्शन कर सीएम के नाम सीटीएम को दिया ज्ञापन, लॉ कॉलेज प्रबंधन समिति के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
खंडवा पहनने पर छात्र को क्लास से निकालने के मामले में नगराधीश गिरीश कुमार को ज्ञापन सौंपते हिंदू महासभा के सदस्य और छात्र दिनेश।