हिंदू महासभा की बैठक 15 को
हिसार | 15फरवरी को होने वाली महासमिति की बैठक की तैयारियों के लिए जिला हिंदू महासभा की बैठक गांव ढाणी रायपुर में होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला हिंदू महासभा प्रधान रामोतार शर्मा करेंगे। 15 फरवरी की महासमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य रमेश मिश्र सहित अनेक केंद्रीय नेता हिस्सा लेंगे। इस बैठक में कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी सौंपी जाएंगी।