भाजपा जिला हिसार की बैठक 13 को
हिसार | भारतीयजनता पार्टी जिला हिसार की बैठक 13 फरवरी को दोपहर दो बजे जाट धर्मशाला में जिलाध्यक्ष एवं विधायक डा. कमल गुप्ता की अध्यक्षता में होगी। बैठक में सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में जिला कार्यसमिति के सभी सदस्य, जिला के सभी पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों के जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, सह संयोजक, पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला के सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री भाग लेंगे। रिषी प्रकाश शर्मा उकलाना बरवाला विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान के प्रभारी, सत्यव्रत शास्त्री आदमपुर नलवा हलका के सदस्यता अभियान प्रभारी, रमेश बलहारा हांसी नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान प्रभारी विशेष रूप से इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी देते हुए पार्टी जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला ने बताया कि पार्टी ने जिला में सदस्यता अभियान को लेकर जो लक्ष्य तय किया है उसका पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।