पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदमपुर में श्रीमद्भागवत कथा 15 से

आदमपुर में श्रीमद्भागवत कथा 15 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | क्लॉथमार्केट स्थित नवरात्रा महोत्सव मैदान में 15 फरवरी से श्रीमद्भागवत कथा संजीवनी का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता बजरंगदास गर्ग हिसार वाले ने बताया कि कथा के शुभारंभ पर सुबह 10 बजे टेलवाला कुटिया हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर संपन्न होगी। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक चलने वाली इस कथा में आचार्य स्वामी धर्मदेव महाराज श्रद्धालुओं को धर्मलाभ देंगे। कथा के आयोजक गांव आदमपुर निवासी महेंद्र सिंह एवं रामनिवास ने बताया कि कथा समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है।