पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहबलपुर के उपभोक्ता की सब्सिडी मुंबई के अकाउंट में ट्रांसफर

बहबलपुर के उपभोक्ता की सब्सिडी मुंबई के अकाउंट में ट्रांसफर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकार की बैंक एकाउंट में गैस सब्सिडी डालने की योजना जिले के उपभोक्ताओं के लिए गले की फांस बन गई है। प्रदेश के उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी दूसरे राज्यों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो रही है, जबकि शिकायत के बाद लापरवाही की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है। आधे दर्जन के करीब गलत खाते में सब्सिडी डालने के केस हिसार सर्कल में सामने चुके हैं। तलवंडी राणा निवासी राजाराम ने अपना अकाउंट बहबलपुर के एसबीआई बैंक में खुलवाया था। गैस सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड बैंक में जाकर लिंक करवाया था, जबकि उसकी बैंक सब्सिडी मुंबई निवासी किसी व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई। मोबाइल में मैसेज आया तो अकाउंट चेक करने बैंक में गया। वहां पता चला सब्सिडी उसके एकाउंट में डाली ही नहीं गई। डिस्ट्रीब्यूटर्स से जानकारी मांगी तो सबसिडी अकाउंट में डालने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

कहांहो रही है सब्सिडी में गड़बड़ी

गैसएजेंसी के जिला संयोजक ने बताया कि गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स तो आधार नंबर को सही ढंग से अपडेट करते हैं। गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से अपडेट हुए बैंक खातों में 99 प्रतिशत उपभोक्ता सही ढंग से सब्सिडी प्रक्रिया का लाभ उठा रहे हैं, जबकि बैंक में आधार अपडेट करते समय डिजिट की हेर फेर होने से ये समस्या बनी हुई हैं। इसका समाधान बैंक में जाकर ही उपभोक्ता करवा सकता है।

मंगलवारकाे आए दो केस

सूत्रोंने बताया कि गैस सब्सिडी में गड़बड़ी के दो केस मंगलवार को भी सामने आए हैं। इनकी सब्सिडी में गड़बड़ी होने का कारण उनके आधार नंबर की डिजिट में फीडिंग के समय हुई गड़बड़ी है। उपभोक्ताओं के साथ दिक्कत यह है कि सब्सिडी राशि इनके खातों मे जाकर किसी दूसरे के खाते में जा रही है।

(नोट- सूत्रों ने बताया कि सब्सिडी गलत खाते में डाली गई हो ऐसे सर्कल में करीब तीन उपभोक्ता और है जिनकी समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है।)

3

डाबड़ा निवासी हरकेश के साथ तो मामला ही उल्टा है। उसने अपना आधार कार्ड पीएनबी बैंक के अकाउंट के लिए अपडेट करवाया, जबकि उसकी 303.18 रुपये की सब्सिडी राशि सेंट्रल बैंक के अकाउंट में अा गई। अब इस लापरवाही को दाेनों तरफ से दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

^ऐसे हिसार सर्कल में अब तक 5-6 केस सामने चुके हैं जिनकी सब्सिडी राशि अकाउंट में ट्रांसफर करने में गड़बड़ी हुई है। लगभग सभी मामलों में बैंक ने ही आधार अपडेट करने में गड़बड़ी की है। जल्द ही उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। पवनकुमार, एलपीजी जिला संयोजक

2

तलवंडी राणा निवासी सतबीर भी अकाउंट में सब्सिडी डालने में हुई गड़बड़ी को ठीक करवाने के लिए कभी बैंक कर्मचारियों से तो कभी गैस एजेंसी पर जाकर गुहार लगा रहा है पर समाधान नहीं हो रहा है। सतबीर की गैस सब्सिडी उसके खाते में जाकर उसकी प|ी के दूसरे खाते में चली गई।

1

तलवंडी राणा निवासी राजाराम की बैंक सब्सिडी मुंबई के अकाउंट में डाल दी गई। मामले के समाधान के लिए पिछले एक माह से चक्कर काट रहा है। डिस्ट्रीब्यूटर्स बैंक पर और बैंक डिस्ट्रीब्यूटर्स पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ रहा है।