बिना नक्शा बन रहीं तीन इमारतें सील कीं
अवैधनिर्माण कराने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रवैया दिखाना शुरू कर दिया है। करीब पांच माह बाद निगम अफसरों ने बुधवार काे तीन निर्माणाधीन इमारतों काे सील कर दिया, जबकि जिंदल हॉस्पिटल रोड स्थित एक अन्य इमारत को नोटिस दिया। दाेपहर दो बजे के बाद निगम के अफसरों और बिल्डिंग ब्रांच की टीम दिल्ली हाईवे स्थित रिलायंस फ्रेश की बगल में निर्माणाधीन बिल्डिंग पर दलबल के साथ पहुंची। जिस वक्त टीम पहुंची, उस दौरान बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था।
विरोधकी आशंका पर भारी पुलिस बल साथ रहा
यहांपर टीम ने काम को रुकवाकर नक्शे के विपरीत निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया। इसके बाद निगम की टीम जाट कॉलेज रोड पर गई। निगम के अफसरों के मुताबिक यहां दो प्लॉटों को मिलाकर एक बिल्डिंग का निर्माण हो रहा था। इसलिए यहां भी बिल्डिंग को सील कर दिया। वहीं, विरोध की अशंका के चलते पुलिस बल मौके पर साथ रहा। कार्रवाई के दौरान ईओ एमएस जगत, सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह, एक्सईएन रामजीलाल, बिल्डिंग इंस्पेक्टर संदीप कुमार के अलावा निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
सितंबरके बाद फिर बड़ी कार्रवाई
निगमने सितंबर माह के बाद एक बार फिर अवैध बिल्डिंगों को सील करने की बड़ी कार्रवाई की है। यूं तो निगम प्रशासन ने मोना मंडी में दुकान सील की, जबकि करीब एक दर्जन को नोटिस थमाए। इससे पूर्व निगम ने आठ सितंबर को दो बिल्डिंगों को सील किया था, जबकि विधानसभा चुनाव की 12 सितंबर को आचार संहिता लगी थी, इसी दिन चार बिल्डिंगों को सील किया था।
उपायुक्त डाॅ. चंद्रशेखर खरे अवैध निर्माण कराने वालों पर सख्त हैं। उन्होंने दाे टूक शब्दों में कहा कि नगर निगम क्षेत्रों में बिना अनुमति के किए गए भवन/दुकान आदि निर्माण को अवैध माना जाएगा। निर्माण के लिए सक्षम अधिकारी से पूर्वानुमति नक्शा पास कराना अनिवार्य है। किसी बिल्डिंग को गिराने की कार्रवाई की जाती है तो निगम हर्जाना भी वसूलेगा। जानमाल हानि के लिए भी बिल्डिंग स्वामी स्वयं जिम्मेदार होगा।
इन धाराओं में हुई कार्रवाई
नियमानुसारनक्शा पास कराने वालों के खिलाफ हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 235 256 261 263 263ए के तहत कार्रवाई की गई। यदि यह बिल्डिंग स्वामी नियमों के मुताबिक निर्माण नहीं कराते हैं तो अवैध बिल्डिंगों को गिराने से जुर्माने का प्रावधान है।
^शहर की जनता काे हमारा सीधा सा संदेश है कि एक भी अवैध निर्माण हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। अवैध निर्माण कराने वालों पर नियम संगत कड़ी कार्रवाई करेंगे।’’
एमएसजगत, ईओ, नगर निगम
जाट कॉलेज के सामने सील निर्माणाधीन बिल्डिंग