पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घुड़सवारी प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए बैठक में प्रस्ताव रखेंगे : दुष्यंत चौटाला

घुड़सवारी प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए बैठक में प्रस्ताव रखेंगे : दुष्यंत चौटाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसददुष्यंत चौटाला ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य होने के रूप में वह अश्व अनुसंधान की समस्याओं, उनकी जरूरतों और विभिन्न परियोजना के बारे में परिषद की बैठक में उठाएंगे। साथ ही घुड़सवारी प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए भी प्रस्ताव रखेंगे। बुधवार को सांसद चौटाला सिरसा रोड स्थित अश्व अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे।

उन्होंने अनुसंधान केंद्र में बनी प्रयोगशालाओं की जानकारी दी। अनुसंधान के निदेशक डाॅ. त्रिपाठी ने केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सूक्ष्म जीवी प्रयोगशाला और वहां हो रहे विभिन्न प्रकार के शोध के बारे में बताया। सांसद ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य के रूप में वह अश्व अनुसंधान की समस्याओं जरूरतों को परिषद की आगामी 18 फरवरी को होने वाली बैठक में उठाएंगे।

केंद्र के लोगों के लिए घुड़सवारी प्रशिक्षण शुरू करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि यहां पर घुड़दौड़ तथा प्रदर्शनी के कार्यक्रम भी आयोजित होने चाहिए ताकि लोगों की घोड़े रखने में रुचि बढ़े। केंद्र के अधिकारियों ने उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र की आधारशिला तत्कालीन उपप्रधानमंत्री सांसद दुष्यंत चौटाला के परदादा स्व. देवीलाल ने अप्रैल 1990 में रखी थी।

अश्व अनुसंधान केंद्र में निरीक्षण करते सांसद दुष्यंत चौटाला।