पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंटिंग में अदिति तीसरे स्थान पर रही

पेंटिंग में अदिति तीसरे स्थान पर रही

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सिद्धार्थइंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पूरे भारत में अनेक स्कूलों के विद्यार्थियों ने पेंटिंग स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से विचार व्यक्त किए। इसमें स्कूल के छात्रों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं की प्रकृति अग्रवाल और निबंध लेखन में 9वीं कक्षा की इशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला स्तर पर पेंटिंग में 5वीं कक्षा की अदिति अग्रवाल और स्लोगन लेखन में 7वीं की ईशा जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा ऑल इंडिया टैलेंट सर्च एग्जाम के दूसरे स्तर के लिए 25 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इस उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर कर्नल डॉ. केएस सैनी ने बधाई दी। स्कूल प्राचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया।