सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित
हिसार | हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें कुलपति डॉ. केएस खोखर ने विश्वविद्यालय के पांच शिक्षक और 13 गैर शिक्षको को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वित्त नियंत्रक नवीन जैन ने कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उन्हें मिलने वाले सभी सेवानिवृत लाभों बारे बताया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. एमएस दहिया, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. एसपी कादियान, डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. एससी गोयल, डॉ. सुभद्रा और दलीप सिंह आदि मौजूद थे।