एमएसजी के लिए दर्शकों से ज्यादा पुलिस
डेराप्रमुख संत गुरमीत सिंह राम रहीम की बहुप्रतीक्षित फिल्म दी मैसेंजर शुक्रवार को रिलीज होगी। फिल्म के विरोध में सिख संगठनों और इनेलो की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के खास प्रबंध किए हैं। दोनों सिनेमाघरों में 400 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यह संख्या सिनेमाघरों में दर्शकों की सीटों से ज्यादा है। एमजी क्लब में 120-120 सीटों वाले दो ओडी हैं, वहीं सनसिटी के एक ओडी में 205 तो दूसरे में 372 सीटें हैं।
शहर में 11 अतिरिक्त पुलिस नाके लगेंगे। सिनेमाघरों में धारा 144 लागू रहेगी। हर चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा। जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने स्तर पर सुरक्षा प्रबंध को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं।एसपी ने शहर के दोनों सिनेमाघरों में शो के दौरान 200-200 पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। एमजी क्लब में सुबह 7 बजे पुलिस मोर्चा संभाल लेगी, पहला शो पौने आठ बजे है। रात करीब एक बजे आखिरी शो खत्म होने तक पुलिस तैनात रहेगी।
लेटनाइटशो भी चलेगा
पुलिसके अधिकारी चाहते थे कि सुरक्षा के लिहाज से लेटनाइट शो दिखाया जाए, मगर बाद में उसे हरी झंडी दे दी गई। सिनेमाघरों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 को लागू रहेगी। यदि पुलिस को इस दायरे में पांच से ज्यादा व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में नजर आए तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी सिनेमाघरों में सुरक्षा के मद्देनजर डीएसपी, निरीक्षक और दाे पुलिस बल की कंपनियां तैनात की गई हैं। शहर के दोनों सिनेमाघर सनसिटी और एमजी क्लब की सुरक्षा का जिम्मा एक-एक डीएसपी, एक-एक निरीक्षक और एक-एक पुलिस बल कंपनी पर होगा। सिनेमाघरों में प्रवेश करने वालों की भी जांच की जाएगी। साथ ही अंदर और बाहर सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात होगा।
मधुबनसे बुलाई पुलिस
मधुबनसे अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर शहर में सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। इस कंपनी के सदस्य शहर के अलग-अलग हिस्सों पर नजर रखेंगे। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। इनमें डाबड़ा चौक, फव्वारा चौक, परिजात चौक, जिंदल चौक और बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर नाके लगाए गए हैं।
इसलिएपड़ी कड़ी चौकसी की जरूरत
डेराप्रमुख की शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्म दी मैसेंजर का विरोध कई सिख संगठनों, राजनीतिक पार्टियों और अन्य संगठनों की ओर से किए जाने पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। जिला उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे की तरफ से जारी निषेधाज्ञा के आदेश में कहा गया है कि सिनेमा घरों में तोड़-फोड़ तथा धरना/प्रदर्शन/रोड जाम करने वाली अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए धारा 144 लागू की गई है।
इनपर रहेगा प्रतिबंध
पुलिसप्रशासन की ओर से हथियार के रूप में प्रयोग होने वाली कुछ वस्तुओं को सिनेमाघरों के 200 मीटर के दायरे में प्रतिबंध कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने दायरे में जेली, गड़ासी, भाला, बरछा, तलवार, लाठी, चाकू, चेन सहित अन्य वस्तुओं पर बैन लगा दिया है।ऐसा पहली बार होगा, जब सिनेमाघर में किसी फिल्म का पहला शो सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा। एमजी क्लब ने फिल्म के प्रति डेरा प्रेमियों के रुझान को देखते हुए फिल्म के शेड्यूल में परिवर्तन किया है। सनसिटी के शेड्यूल में परिवर्तन नहीं है। पहला शो सुबह 9.30 बजे शुरू होगा।
^फिल्म को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के उचित इंतजाम किए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति या संगठन अप्रिय घटना में शामिल पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' सौरभसिंह, पुलिस अधीक्षक, हिसार
रॉय पर भारी मैसेंजर
डेराप्रमुख संत गुरमीत सिंह राम रहीम की बहुप्रतीक्षित फिल्म मैसेंजर और मेलोडी ब्वॉय के नाम से मशहूर स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रॉय एक साथ रिलीज होगी। एमजी क्लब में मैसेंजर के पहले दिन सात शो होंगे जबकि रॉय के 5। क्लब में मैसेंजर का पहला शो सुबह 7.40 बजे होगा। रॉय का 10:50 मिनट पर। उस वक्त मैसेंजर का तीसरा शो शुरू हो चुका होगा।
इनेलो करेगी पारिजात चौक पर प्रदर्शन
फिल्मके रिलीज होने के विरोध में इनेलो के कार्यकर्ता सुबह साढ़े 10 बजे पारिजात चौक पर प्रदर्शन करेंगे। इनेलो के युवा नेता राजेंद्र चुटानी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट करेंगे। कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे चौक पर पहुंचने के लिए संदेश भेजा गया है।
3 दिन हाउसफुल
डेराप्रमुख की फिल्म के शो एडवांस में बुक हो रहे हैं। सनसिटी के मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि पहले तीन दिन के सभी शो बुक करा हो चुके हैं। शाम तक चार शो चलेंगे। दूसरी तरफ एमजी क्लब के एडमिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार के सभी शो बुक हैं।
एमजी क्लब में पहला शो सुबह 7.40 बजे, सनसिटी में सुबह 9:30 बजे
^सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उचित इंतजाम किए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति या संगठन अप्रिय घटना में शामिल पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। \\\'\\\' सौरभसिंह, पुलिस अधीक्षक