- Hindi News
- िबजली चोरी की सूचना पर विजिलेंस ने मैरिज पैलेस के दो मीटर उखाड़े
िबजली चोरी की सूचना पर विजिलेंस ने मैरिज पैलेस के दो मीटर उखाड़े
बिजलीनिगम की विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी की सूचनाओं के चलते छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान हिसार रोड पर स्थित ग्रीन वैली मैरिज पैलेस में अनियमितताएं पकड़ी गई। टीम ने मैरिज पैलेस में लगे बिजली के दो मीटर उतारकर इन्हें जांच के लिए निगम की लैब में भेजा है।
निगम के सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस को सूचना मिली थी मैरिज पैलेस में एक ही मीटर से तीन स्थानों पर बिजली सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने सुबह मैरिज पैलेस में जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम के सदस्यों ने अनियमितताएं पकड़ीं। सूत्रों ने बताया कि टीम ने जांच के दौरान पाया कि एक ही मीटर से तीनों स्थानों पर बिजली की सप्लाई की जा रही है। यही नहीं, लोड की तुलना में मीटर का बिल काफी कम रहा है। टीम ने पाया कि सभी जगह एक ही मीटर से बिजली सप्लाई थी और यह मीटर भी किसी प्रकार की रीडिंग डिस्पले नहीं कर रहा था। टीम ने मीटर को तत्काल कब्जे में ले लिया। उखाड़े गए मीटर के स्थान पर नया मीटर लगा दिया। टीम ने परिसर से एक और मीटर भी उखाड़ा।
छहमहीने का बिल 8409
सूत्रोंने बताया कि प्रतिष्ठानों के मालिक ने 19 किलोवाट का लोड दिखाया हुआ है। एक मीटर पर जुलाई 2014 से दिसंबर 2014 तक 8409 रुपए बिल आया है।
छापा मारने आई टीम में एसडीओ जेआर सलोरा, जेई रामनिवास, संदीप कुमार, इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, एएसआई सुरेंद्र शर्मा के अलावा सतीश कुमार शामिल थे। टीम ने बाद में राधिका फैक्ट्री के पास भी एक जगह छापामार कार्रवाई की।
जांच करेंगे : एसडीओ
^छापेके दौरान दो सस्पेक्टेड बिजली मीटर उखाड़े हैं। इन्हें जांच के लिए निगम की लैब में भेजा गया है। शुक्रवार को लैब में इनकी जांच की जाएगी। इसके बाद ही कोई जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।\\\'\\\' जीतराम, एसडीओ, विजिलेंस
हिसार रोड पर मैरिज पैलेस ग्रीन वैली में बिजली चोरी की सूचना पर जांच करते विजिलेंस टीम के अधिकारी सदस्य। यहां से दो मीटर उखाड़े गए।
^हमने ग्रीन वैली को लीज पर दिया हुआ है। वे बिजली खपत करने को जेनरेटर अधिक चलाते हैं। इसलिए बिल कम आता है। हां यह बात सही है कि जमीन और बिजली मीटर हमारे नाम पर हैं।\\\'\\\' जसवंतवासुदेव, मालिक, मैरिज पैलेस