पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्राॅले ने ट्रक को टक्कर मारी, चालक की मौत

ट्राॅले ने ट्रक को टक्कर मारी, चालक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानीरोड पर मिलकपुर के समीप ट्राॅले और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें ट्रक चालक की मौत हो गई तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

बताया गया है कि ट्राला हांसी में सीमेंट खाली करके राजस्थान जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्राॅले में भिवानी की तरफ से रहे ट्रक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राॅले में बैठे चार लोग अगले शीशे से बाहर गिरे। उनकी टक्कर से शीशे टूट गए। दोनों वाहनों के घायलों को राहगीरों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। इनमें ट्रक चालक रमेश की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया।

घायल चालक को उपचार के लिए हिसार से ले जाया जा रहा था कि रास्ते में एंबुलेंस में उसने दम तोड़ दिया। वह सिसाय का रहने वाला था। हादसे में घायल ओमप्रकाश, नरेश, धर्मबीर अशोक बवानीखेड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है।

हादसे में पनवाड़ी घायल

टेलीफोनएक्सचेंज के सामने बाइक सवार पनवाड़ी कपिल उसका दोस्त उजागर सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए। इनकी बाइक को एक्सचेंज के सामने दिल्ली की तरफ से रही एक रिट्ज कार ने टक्कर मार दी। लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। कपिल की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कपिल की चौपटा बाजार में पान की दुकान है। वह शहर का जाना-माना पनवाड़ी है। घर में एलपीजी गैस सिलेंडर खत्म होने पर वह अपने दोस्त उजागर सिंह के साथ मॉडल टाउन में किसी करीबी के घर से सिलेंडर लेने जा रहे थे। टेलीफोन एक्सचेंज के पास उनकी बाइक कार से टकरा गई।

भिवानी रोड पर ट्राॅले और ट्रक में हुई टक्कर। ट्रक चालक की मौत हो गई।