- Hindi News
- दुकानदार से पिस्तौल के बल पर बाइक और नकदी लूटी
दुकानदार से पिस्तौल के बल पर बाइक और नकदी लूटी
गंगवाके पास सरसों के खेत में घात लगाकर बैठे तीन आरोपियों ने एक बाइक सवार युवक को रोककर उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उससे बाइक और नकदी लूट ली। आरोपी लूटी हुई बाइक पर लेकर भाग गए। सदर थाना पुलिस ने तीन युवकों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि आर्यनगर निवासी रतनलाल ने बताया कि उसकी आजाद नगर में शीतल पेय की दुकान है। वह बुधवार शाम बाइक पर आर्य नगर से गंगवा की तरफ रहा था। इसी बीच जब वह गंगवा के पास पहुंचा तो यहां सरसों के खेत में से अचानक तीन युवक निकलकर उसकी बाइक के सामने गए। आराेपियों के हाथ में हथियार देखकर रतन घबरा गया और उसने बाइक रोक ली। इस पर एक युवक ने तुरंत रतन की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उससे बाइक की चाबी छीन ली। बाद में आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे 8 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली।